राजू सबसे मज़ाकिया व्यक्ति थे, वह अद्वितीय थे: कॉमेडियन के निधन पर शेखर सुमन

अभिनेता शेखर सुमन ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन को लेकर ट्वीट किया है, "यह खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। राजू सबसे मज़ाकिया व्यक्ति थे। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।" उन्होंने कहा, "मुझे कई शो में उन्हें जज करने का सौभाग्य और सम्मान मिला जिसमें उन्हें बुलंदी पर पहुंचाने वाला 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शामिल है। वह अद्वितीय थे।"