inshorts

राज्य के सांसद-विधायकों पर कितने मुकदमे?, 3 मार्च तक बताए सरकार: उत्तराखंड हाईकोर्ट

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य के सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का स्वत: संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को 3 मार्च तक कोर्ट को सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों और लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि राज्य में कुल 70 विधायक और 8 सांसद हैं।