inshorts

राज्यपाल की नियुक्ति सरकार की सिफारिशों को खारिज करने के लिए नहीं हुई: संजय राउत

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि राज्यपाल को विधायिका के अधिकारों और सरकार की सिफारिशों को खारिज करने के लिए नियुक्त नहीं किया गया। बकौल राउत, अगर राज्यपाल अपने संवैधानिक कर्तव्यों के विपरीत काम कर रहे हैं तो राज्य को कुछ राजनीतिक कदम उठाने होंगे।