inshorts

राज्यसभा की कार्यवाही से हटाया गया सीतारमण का 'सोनिया गांधी माफी मांगे' वाला बयान

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में 28-जुलाई को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को लेकर दिए कुछ बयानों को कार्यवाही से हटा दिया। दरअसल, सीतारमण ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के 'राष्ट्रपत्नी' बयान के लिए सोनिया से माफी की मांग की थी जिसे लेकर सदन में हंगामा हुआ था।