inshorts

राज्यसभा की चाहत लोगों से बहुत कुछ कराती है: अश्विनी कुमार के इस्तीफे पर मनीष तिवारी

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी नेता मनीष तिवारी ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा सीट की महत्वाकांक्षा लोगों से बहुत कुछ करवाती है। उन्होंने कहा, "अगर कोई भी व्यक्ति कांग्रेस छोड़कर जाता है तो इससे ज़रूर पार्टी का नुकसान होता है।" बकौल तिवारी, अश्विनी कुमार का कांग्रेस छोड़ना एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है।