राज्यसभा में पीएम ने महंगाई जैसे मुद्दों पर नहीं दिया जवाब, समय बर्बाद किया: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा, "राज्यसभा में प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) मौजूद थे...हमने महंगाई, बेरोज़गारी, किसान, जीडीपी, राष्ट्रीय सुरक्षा...जैसे मुद्दे उठाए...लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुद्दों को मोड़ने और कांग्रेस को दोष देने की कोशिश की। बकौल खड़गे, "उन्होंने सदन का समय बर्बाद किया...उन्होंने वही किया जो वह अपने कैंपेन में करते हैं।"