राज्यसभा में लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि, कार्यवाही 1 घंटे के लिए हुई स्थगित
राज्यसभा में दिवंगत गायिका व भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद उच्च सदन को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने महान पार्श्व गायिका, एक दयालु इंसान और एक महान व्यक्तित्व खो दिया है।