शिवेसना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा राज्यसभा में सवालों के जवाब में अक्सर 'नो सर' के इस्तेमाल पर आपत्ति जताने के बाद राज्यसभा सचिवालय ने कहा है कि अगले सत्र से सभी मंत्रियों को जेंडर न्यूट्रल जवाब देने को कहा जाएगा। चतुर्वेदी ने कहा, "यह छोटा सा बदलाव लग सकता है लेकिन यह काफी मायने रखता है...राज्यसभा सचिवालय को शुक्रिया।"