राणे बोले- महाराष्ट्र में मार्च तक बनेगी बीजेपी सरकार; फिर कहा- इसका समय सीक्रेट है
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र को लेकर गुरुवार को कहा, "बीजेपी सरकार मार्च में आ जाएगी और...अपेक्षित बदलाव दिखेगा।" हालांकि, जब एक पत्रकार ने पूछा, "आप बीजेपी सरकार कब तक आने की बात कर रहे हैं?" तो राणे ने कहा, "आपका अंदाज़ा बोलो तो मैं बोल देता हूं...सरकार गिराने व बनाने में कुछ बातें सीक्रेट रखनी पड़ती हैं।"