राबड़ी आवास में सीढ़ियों से उतरते समय गिरे आरजेडी प्रमुख लालू यादव, कंधे में लगी गंभीर चोट

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना (बिहार) में राबड़ी आवास में सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसलने से गिर गए, जिससे उनके कंधे, हाथ, कमर और पांव में गंभीर चोटें आईं। खबर के मुताबिक, लालू के दाहिने कंधे की हड्डी में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है और डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।