inshorts

राम गोपाल वर्मा मुझे 'शूल' में लेने को तैयार नहीं थे, मुझे इसके लिए लड़ना पड़ा: रवीना

अभिनेत्री रवीना टंडन ने बताया है कि निर्माता राम गोपाल वर्मा को नहीं लगता था कि वह फिल्म 'शूल' में 'मंजरी' का किरदार निभा पाएंगी। अभिनेत्री ने कहा, "इसके लिए मुझे (लड़ाई) करनी पड़ी। निर्देशक ई. निवास (ईश्वर निवास) आश्वस्त थे...लेकिन वर्मा ने कहा, 'आंखें बंद करता हूं तो तुम्हें केवल 'अंखियों से गोली मारे' करते ही देख पाता हूं'।"