अभिनेता राम चरण ने उनका टैटू अपने शरीर पर गुदवाने वाले फैन के साथ एक तस्वीर खिचवाई है। एक ट्विटर यूज़र ने अपने प्रशंसक से बातचीत करते हुए और फोटो खिचाते हुए अभिनेता का वीडियो शेयर कर लिखा, "बड़े दिल वाला आदमी।" वीडियो में ऐक्टर प्रशंसक के हाथ व सीने पर बने टैटू को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं।