'राम तेरी गंगा मैली' के लिए राज कपूर ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था: दीपिका चिखलिया
धारावाहिक 'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया ने 'दैनिक भास्कर' को बताया है कि वह फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' (1985) में काम करने के लिए (दिवंगत) निर्देशक राज कपूर से मिली थीं। उन्होंने बताया कि छोटी उम्र के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "मुझे समझ आया...वो फिल्म कर लेती तो मैं 'रामायण' की 'सीता' नहीं बन पाती।"