राम मंदिर जाने के बाद अमिताभ बच्चन ने शेयर कीं अपने बंगले के मंदिर की तस्वीरें
अयोध्या में दूसरी बार राम मंदिर जाने के बाद अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अपने बंगले 'जलसा' में बने मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अमिताभ भगवान शिव की पूजा करते और तुलसी पर जल चढ़ाते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में भगवान राम व उनके छोटे भाई लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति दिख रही है।