जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने जींद (हरियाणा) में शनिवार को एक कार्यक्रम में बीजेपी पर भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, "(राम) दुनिया के हैं...राम सभी के हैं, केवल बीजेपी या आरएसएस के नहीं।" उन्होंने केंद्र पर 'झूठ बोलने' और धर्म के नाम पर देश को 'बांटने' का आरोप भी लगाया।