रामलीला में सीता की भूमिका निभाई थी, पिता को मेरा अभिनय करना पसंद नहीं था: रवि किशन
बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि अभिनय के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने एक बार रामलीला में सीता की भूमिका निभाई थी। बकौल ऐक्टर, कई वर्षों तक संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कहा, "मेरे पिता को मेरा अभिनय करना पसंद नहीं था जबकि मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया।"