रामानंद सागर निर्देशित 'रामायण' में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का गुरुवार को 72-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 'ये मझधार', 'प्यार हो गया' और 'होते होते प्यार हो गया' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था। अक्टूबर की शुरुआत में 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन हुआ था।