inshorts

रायन रेनॉल्ड्स ने भारतीय भोजनालय को लेकर किया पोस्ट, कहा- यूरोप का बेस्ट भारतीय खाना

अभिनेता रायन रेनॉल्ड्स ने यूके के चेशर स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट के पैंफ्लेट की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा कि वहां 'यूरोप का सर्वश्रेष्ठ भारतीय खाना' मिलता है। नैशनल लीग फुटबॉल क्लब रेक्सहैम एएफसी के मालिक रेनॉल्ड्स फिलहाल यूके में हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले कपल के बेटे ने कहा, "हम तभी से व्यस्त हैं...फोन लगातार बज रहा है।"