inshorts

रायपुर की अदालत ने छत्तीसगढ़ के सीएम के पिता को दी ज़मानत, जेल से हुए रिहा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को शुक्रवार को रायपुर की एक अदालत ने ज़मानत दे दी जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। दरअसल, 86-वर्षीय बघेल को रायपुर पुलिस ने ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।