झारखंड में राजनीतिक संकट की खबरों के बीच हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) रोकने के लिए राज्य के गठबंधन सरकार के विधायकों को रायपुर (छत्तीसगढ़) के मेफेयर रिज़ॉर्ट में शिफ्ट किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिज़ॉर्ट पहुंचकर सभी विधायकों से मुलाकात की। विधायकों के साथ करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद सीएम बघेल वहां से निकले।