नकली गांधियों की विदाई तय है: रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार बनने पर दिनेश प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है। दिनेश ने कहा, "रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है। मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। मेरे लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी महत्वपूर्ण नहीं हैं...कोई गांधी आए रायबरेली से हार के जाएगा।"