राज्यसभा में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर कहा, "अभिभाषण में उम्मीद की जाती है कि वास्तविक स्थिति के बारे में ईमानदारी से देश को अवगत कराया जाए और जो कमियां हैं उनको सुधारा जाए।" बकौल शर्मा, दुर्भाग्यपूर्ण है, इनकी कोई चर्चा नहीं है। यह निराशाजनक है व ज़मीनी हकीकत और चुनौतियों को नजरअंदाज करता है।