शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और जेडीएस प्रमुख व पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा है कि उनकी पार्टियां राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगी। बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने समर्थन देने पर सहमति व्यक्त की है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18-जुलाई को मतदान होगा।