inshorts

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को दी गई 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ ने सुरक्षा का ज़िम्मा तत्काल संभाल लिया है और सिन्हा जब भी देश में कहीं आएंगे-जाएंगे, सशस्त्र जवान उनके साथ रहेंगे। वहीं, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ज़ेड प्लस सुरक्षा दी गई है।