राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी, नैशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।