inshorts

राष्ट्रपति चुनाव में संख्या जुटाने के मकसद से महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर कर रही बीजेपी: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी व केंद्र राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल जुटाने के मकसद से महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार को अस्थिर करने का खेल कर रही हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी चाहती है कि गैर-बीजेपी...कोई भी सरकार अस्तित्व में नहीं रहे।" बकौल खड़गे, "हम कांग्रेस की ओर से कहना चाहते हैं कि हम तीनों मिलकर रहेंगे।"