रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की है। बकौल रिपोर्ट्स, द्रौपदी ने अपनी उम्मीदवारी के लिए विपक्षी नेताओं से समर्थन मांगा है। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।