राष्ट्रपति शासन का इंतज़ार है?: झारखंड में नए सीएम की शपथ में देरी को लेकर राज्यपाल से कांग्रेस
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित नहीं करने को लेकर कहा है, "क्या झारखंड में राष्ट्रपति शासन का इंतज़ार है?" उन्होंने कहा, "क्या राज्यपाल प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय के निर्देश का इंतज़ार कर रहे हैं?"