राष्ट्रपति शासन लागू हो: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट को लेकर अमित शाह से नवनीत राणा
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील की है। बकौल राणा, "ये गुंडागर्दी बंद की जाए...मेरी विनती है...कि बागी विधायकों और उनके परिवारों को सुरक्षा दी जाए...ढाई वर्षों में महाराष्ट्र में सत्ता का दुरुपयोग...और संविधान खत्म करने वाले नियम...लाए गए हैं।"