केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राज्यसभा में बजट 2022 पर चर्चा के दौरान कहा, "'राहु काल' तो कांग्रेस का चल रहा है, हमारा (बीजेपी) तो ‘अमृत काल’ चल रहा है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं...वह 44 सीटों पर सिमट कर रह गई है..उससे आगे नहीं बढ़ पा रही है...यह 'राहु काल है'।''