राहुल कहते थे भारत राष्ट्र है ही नहीं, आज विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा, "अभी-अभी...राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं।" गृहमंत्री शाह ने आगे कहा, "उन्होंने (राहुल) तो संसद में कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं।" बकौल शाह, "ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए...लाखों लोगों ने...प्राणों की आहुति दे दी...राहुल बाबा को भारत का इतिहास पढ़ने की ज़रूरत है।"