राहुल कांग्रेस को डुबो रहे हैं, उनके रहते हमें कुछ करने की ज़रूरत नहीं: एमपी के सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक जनसभा में कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने में लगे हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने अच्छी बनी बनाई पंजाब सरकार निपटा दी। नवजोत सिंह सिद्धू के चक्कर में अमरिंदर सिंह को हटाया फिर सिद्धू भी भाग गए।" बकौल सीएम, "राहुल के रहते हमें कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।"