राहुल के नेतृत्व वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिली लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति
उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के चलते लागू धारा 144 के मद्देनज़र राहुल गांधी के नेतृत्व वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर खीरी जाते समय सोमवार को हिरासत में लिया गया था और वह गिरफ्तार हो चुकी हैं।