राहुल को कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझते हुए अध्यक्ष पद को स्वीकार लेना चाहिए: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश और आम कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष पद को स्वीकार लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो यह कांग्रेसियों के लिए निराशा की बात होगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे और हमें भुगतना होगा।"