राहुल गांधी की दुविधा हुई खत्म! क्या अब वायनाड सीट से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव?

क्या राहुल गांधी की दुविधा खत्म हो गई है? इसका जिक्र उन्होंने खुद वायनाड में किया था। आम लोगों का शुक्रिया अदा करने पहुंचे राहुल ने वायनाड में कहा था कि वह इस दुविधा में हैं कि वह किस सीट से सांसद बने रहें। इस बार वह वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी चुने गए हैं।