inshorts

राहुल गांधी ने की यूपीए व एनडीए सरकार में जनता व कॉर्पोरेट से लिए जाने वाले टैक्स की तुलना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2005-14 के बीच यूपीए सरकार और 2014-22 के बीच एनडीए सरकार के दौरान जनता और कॉर्पोरेट से लिए जाने वाले टैक्स की तुलना करते हुए ट्विटर पर एक ग्राफ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "लोगों पर टैक्स बढ़ाओ और मित्रों के लिए टैक्स घटाओ...यह सूट-बूट-लूट सरकार के काम करने का तरीका है।"