राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान की बैलगाड़ी की सवारी, सामने आया वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राजस्थान में बैलगाड़ी की सवारी की। कांग्रेस ने बैलगाड़ी की सवारी करते राहुल का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "सवारी अपनी देसी, अंदाज़ निराला है।" सामने आए वीडियो में राहुल गांधी पहले बैलगाड़ी की सवारी करते और फिर खुद बैलगाड़ी चलाते हुए भी दिखे।