कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व रॉबर्ट वाड्रा समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि रायबरेली से पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल की मां सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी।