राहुल गांधी ने शेयर किया अपनी वैष्णो देवी मंदिर यात्रा का वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैष्णो देवी मंदिर की अपनी यात्रा का वीडियो शेयर किया है और कांग्रेस ने बताया कि राहुल ने इस यात्रा के दौरान मां से देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पार्टी ने बताया, "राहुल गांधी ने 13-किलोमीटर पैदल चलकर माता के दरबार (भवन) में हाज़िरी लगाई और आरती में शामिल हुए।"