कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों के साथ मारपीट का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सरकार यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए उनके साथ व उनके परिवारों के साथ विस्तृत योजना जल्द-से-जल्द साझा करे।" दरअसल, यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर भारतीय छात्रों ने यूक्रेनी सेना पर हवाई फायरिंग व मारपीट का आरोप लगाया था।