inshorts

राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते तो हम दबाव नहीं बना सकते: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर राहुल गांधी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं तो फिर हम उसके लिए दबाव नहीं बना सकते। उन्होंने 'एनडीटीवी' से कहा, "कांग्रेस के लोग राहुल गांधी से लगातार अध्यक्ष बनने की अपील कर रहे हैं...यह उन पर ही निर्भर करता है...आप किसी से ज़बरदस्ती कैसे कर सकते हैं?"