कांग्रेस ने रायबरेली (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट पर राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। रायबरेली से पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल की मां सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। पार्टी ने गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा को अमेठी सीट से प्रत्याशी बनाया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई है।