राहुल ने अथिया के साथ शादी की पहली सालगिरह पर शेयर किया शादी का अनदेखा वीडियो
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी की पहली सालगिरह पर अपनी शादी का अनदेखा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "तुम्हें पाना सुकून पाने जैसा है।" लखनऊ सुपर जायंट्स ने वीडियो पर कमेंट किया, "इंटरनेट पर आज का सबसे बढ़िया पोस्ट।" कपल को कई हस्तियों ने बधाई दी है।