राहुल ने कहा, '2014 में आटे की कीमत ₹22/लीटर थी, अब ₹40/लीटर है', वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस की 'हल्ला बोल' रैली के दौरान राहुल गांधी ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों की तुलना करते हुए कहा, "2014 में आटे की कीमत ₹22/लीटर थी...अब ₹40/लीटर है।" तुरंत लीटर को किलोग्राम बताने के बावजूद वह ट्रोल हो गए। कांग्रेस ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके भाषण का वीडियो शेयर कर लिखा, "लीटर छोड़िए...जनता की फिक्र कीजिए।"