राहुल बोले- 2014 से पहले 'लिंचिंग' शब्द सुनने में नहीं आता था, जावड़ेकर ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "2014 से पहले लिंचिंग शब्द नहीं सुनाई देता था। थैंक्यू मोदी जी।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "राहुल गांधी, अपने तथ्य सुधारें। 1984 में 2000+ सिख मारे गए थे और तब कांग्रेस ने इसे सही ठहराया था। हम सभी लिंचिंग का विरोध करते हैं।"