राहुल सिर्फ ट्विटर पर सक्रिय थे; वहां से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया: बीजेपी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने पर बीजेपी ने कहा, "वह सिर्फ ट्विटर पर सक्रिय थे और अब उन्हें वहां से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।" बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि रेप पीड़िता के परिजन की तस्वीर ट्वीट करने के बाद राहुल अभिव्यक्ति की आज़ादी के तर्क की आड़ नहीं ले सकते।