रिजेक्शन्स झेलने के बाद वज़न बढ़ाया ताकि रोल मिल सके: 'भाभी जी घर पर हैं' फेम सोमा राठौड़
'भाभी जी घर पर हैं' की अभिनेत्री सोमा राठौड़ ने बताया है कि उन्हें कई ऑडिशन में रिजेक्शन्स झेलने पड़े थे क्योंकि वह न तो बहुत पतली थीं और न ही बहुत मोटी। उन्होंने कहा, "मैंने अपना वज़न बढ़ाया ताकि प्लस-साइज़ भूमिकाओं (जो हमारी इंडस्ट्री में इतना आम नहीं है) के लिए कास्टिंग निर्देशकों का ध्यान अपनी ओर खींच सकूं।"