inshorts

रिटायर्ड नहीं मौजूदा सुप्रीम कोर्ट जज से करवाई जाए लखीमपुर हिंसा की जांच: शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच रिटायर्ड जज नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जाए और सच सामने आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जलियांवाला बाग जैसी स्थिति पैदा की जिसका खामियाज़ा उसे भुगतना पड़ेगा। बकौल पवार, बीजेपी किसानों की आवाज़ नहीं दबा पाएगी।