रिद्धीमा कपूर साहनी के ससुर श्रवण साहनी का हुआ निधन

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धीमा कपूर के ससुर श्रवण साहनी का सोमवार को निधन हो गया। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर की तस्वीर शेयर कर लिखा, ''आपको मिस करेंगे।'' रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने भी अपने अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा, ''आप हमेशा याद आओगे पापा!'' उनका मंगलवार को 1 बजे अंतिम संस्कार किया गया।