रिपोर्ट्स में दावा- नशे में होने के चलते जर्मनी में विमान से उतारे गए मान; 'आप' ने किया खंडन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जर्मनी में फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नशे में होने के चलते दिल्ली की फ्लाइट से उतार दिया गया था। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी यह खबर शेयर की है। हालांकि, 'आप' ने रिपोर्ट्स का खंडन कर इसे विरोधियों के 'गंदे हथकंडे' बताया।